आईआईटी की पढ़ाई छोड़ तैयार किया खबरों के लिए मोबाइल एप

आईआईटी की पढ़ाई छोड़ तैयार किया खबरों के लिए मोबाइल एप

दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें लगा कि अधिकतर छात्र पढ़ाई में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें खबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती।

औचित्य : खबरों को शॉर्ट्स में पढ़ने के लिए मोबाइल एप
बेंगलुरु के जैन कॉलेज से 2006 में आईआईटी दिल्ली में पढ़ाई करते हुए अजहर इक़बाल और अनुनय अरुणव जब सेकंड ईयर में आए, तो उनका मन पढ़ाई से उचटने लगा। हर सेमेस्टर में अच्छी ग्रेड के लिए भागदौड़ उन्हें बोरिंग लगने लगी। कुछ अलग करने की इच्छा थी, लेकिन रास्ता नहीं मिल रहा था। दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें लगा कि अधिकतर छात्र पढ़ाई में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें खबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती। न्यूज़ वेब साइट्स पर लंबे-लंबे आर्टिकल कोई पढ़ना नहीं चाहता था। उन्होंने ऐसी तरकीब पर काम करना शुरू किया। जिसे कोई व्यक्ति केवल 5 मिनट देकर महत्वपूर्ण खबरों के बारे में जान सके। आईआईटी, खड़गपुर के दीपित पुरकायस्थ भी उनके साथ हो गए। उन्होंने मोबाइल को अपना माध्यम बनाया और अप्रैल 2013 में 'न्यूज़ इन शॉर्ट्स' नाम का मोबाइल एप लांच किया। यह एंड्राइड के लिए था और मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता था। इसके साथ ही उन्होंने अपना फेसबुक पेज भी शुरू किया, जो काफी लोकप्रिय हुआ। वेबसाइट लांच करने के बाद उन्होंने सितंबर, 2013 में एप का प्रोटोटाइप लॉन्च किया। फंडिंग की जरुरत हुई तो टी लैब्स नाम की कंपनी ने इनमें उनकी मदद की। इसके बाद बिजनेस रफ्तार पकड़ने लगा और हर सप्ताह 150 से ज्यादा लोग एप डाउनलोड करने लगे। इस साल की शुरूआत में उन्होंने एप का नया नाम 'इन शॉर्ट्स' रखा। अब तक 30 लाख से ज्यादा बार इसे डाउनलोड किया जा चुका है और जल्द ही यह आंकड़ा 50 लाख से ज्यादा हो जाएगा। हालांकि, इसके साथ कंपनी की कमाई भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन कंपनी फिलहाल कमाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रही। वह अपने यूजर बेस का विस्तार करना चाहती है। हाल ही में कंपनी ने ऐप का हिंदी वर्जन लॉन्च किया है और जल्द ही तमिल, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी इसकी शुरुआत करने वाली है। इसके अलावा 'इन शॉर्ट्स' छोटे कंटेंट के लिए मार्केट प्लेस मॉडल भी अपना रही है। भविष्य में यूजर की रुचि के अनुरुप कंटेंट पर्सनलाइजेशन और इसके लिए रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल तैयार करने की योजना है।


No comments:

Post a Comment