लेख के लिए मिले पैसों से घर में ही शुरू कर दी कंपनी

लेख के लिए मिले पैसों से घर में ही शुरू कर दी कंपनी

पहले 3 साल मुश्किल रहे प्रोडक्ट डेवलपमेंट वेबसाइट डॉक्यूमेंट सेल्स एंड मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट टुकुर देखते थे।

कंपनी : फ्यूजन चार्ट्स
संस्थापक : पल्लव नधानी
औचित्य : डेटा विजुअलाइजेशन प्रोडक्ट्स का सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करती है।

बिहार के भागलपुर में मारवाड़ी परिवार में पैदा हुए पल्लव नधानी पढ़ाई में होशियार थे, लेकिन हाई स्कूल में आने के बाद उन्हें स्कूल में मिले प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ी उलझन रहती थी। एक्सेल पर चार्ट बनाना उन्हें सबसे मुश्किल काम लगता था। घर में ज्यादा सुविधाएं नहीं थी, लेकिन एक कंप्यूटर था। पल्लव कंप्यूटर पर चार्ट तैयार करने के लिए तरीके तलाशते रहते, जो इंटरैक्टिव भी हो। इसी विषय पर उन्होंने एक आर्टिकल लिखा, जो एक वेबसाइट में प्रकाशित हुआ और पल्लव को बदले में 1500 डॉलर मिले। लोगों को आर्टिकल पसंद आया तो उन्होंने इसे प्रोडक्ट के रूप में तब्दील करने का फैसला किया। इसी दौरान उनके पिता कोलकाता शिफ्ट हो गए, जो पल्लव के लिए अच्छा साबित हुआ। लेख के लिए मिली रकम सीड कैपिटल बना और अक्टूबर, 2002 में 16 साल की उम्र में पल्लव ने अपने बेडरूम से ही फ्यूजन चार्ट्स की शुरुआत की। पहले 6 महीने में उन्हें 100 कस्टमर ही मिल पाए। डेटा विजुअलाइजेशन प्रोडक्ट्स कि सर्विस प्रोवाइडर, कंपनी के लिए पहले 3 साल बेहद मुश्किल रहे। पल्लव सारा काम अकेले ही करते थे। प्रोडक्ट डेवलपमेंट, वेबसाइट, डॉक्यूमेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट वे खुद देखते थे। जब आर्डर बढ़ने लगे और उनके लिए अकेले संभालना असंभव हो गया, तब अप्रैल, 2005 में उन्होंने एक स्टाफ नियुक्त किया और जनवरी 2006 में पहला ऑफिस खोला। अगले दो-तीन वर्षों में 20 लोगों की टीम तैयार की। अक्टूबर, 2006 तक 5,000 कस्टमर्स उनसे जुड़ चुके थे। 2008 के मार्च आते-आते संख्या दोगुनी हो गई और कमाई भी तेजी से बढ़ने लगी। 2009 में फ्यूजन चार्ट्स को नैसकॉम ने टॉप 10 इमर्जिंग कंपनियों में चुना और 2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सरकारी कामकाज के लिए डैशबोर्ड बनाने के लिए इसे चुना। कंपनी देशी से ग्लोबल होती गई। 2014 के आते-आते पल्लव का कारोबार 47 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका था। आज 120 से ज्यादा देशों में 23,000 कस्टमर और 5 लाख डेवलपर इससे जुड़े हुए हैं। फॉर्च्यून 500 में शामिल अधिकांश कंपनियां जैसे गूगल, फेसबुक, लिंक्डइन आदि इसके ग्राहकों में शामिल है।

No comments:

Post a Comment