होटल मैनेजमेंट की समस्या को सुलझाने के लिए बनाया टूल

होटल मैनेजमेंट की समस्या को सुलझाने के लिए बनाया टूल







कंपनी : होटेलोजिक्स
संस्थापक : आदित्य सांघी, प्रभाष भटनागर
औचित्य : इनका बनाया प्लेटफॉर्म, होटल मैनेजमेंट की समस्या को सुलझाने के लिए क्लाउड बेस्ट प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस मुहैया करता है।









 ट्रैवलर के लिए बेहतर होटल, जिसमें सर्विस बेहतर हो, ढूंढना हमेशा ही मुश्किल होता है। आदित्य और प्रभाष के अनुसार 2008 में हालात और भी खराब थे। फिर भी उन्होंने ऑनलाइन वेंचर इसलिए शुरू किया क्योंकि उन्हें लगा कि भविष्य में बेहतर संभावनाएं हो सकती हैं। उन्हें 2010 में हाईटेक ट्रेड शो में जाने का मौका मिला, जो विश्व के सबसे बड़े हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी शो के रूप में जाना जाता है। शुरुआत में उनका फोकस भारत में नही था। उन्होंने इस बात को समझा कि ऑनलाइन होटल की बुकिंग करना बस काफी नहीं है। होटल बुक करने के बाद लोग वहां के मैनेजमेंट को भी देखते हैं। ऐसे में होटल स्टाफ के साथ सर्विस और ऑपरेशन को मैनेज करना बड़ी चुनौती होती है। इनका बनाया प्लेटफॉर्म, क्लाउड बेस्ट प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सर्विस मुहैया करता है। इसकी मदद से ऑनर अपने होटल के ऑपरेशन को कंट्रोल कर सकता है। फिलहाल 100 से ज्यादा देशों में यह अपनी सर्विस दे रहा है। उन्होंने इस बात को भी समझा कि इसकी जरूरत होटल चेन के मालिकों को ज्यादा होती है। हालांकि इस टूल को होटल के मालिकों को समझाना आसान नहीं रहा। अब वह इसकी एक महीने की प्रीमियम सर्विस के लिए 4 डॉलर प्रति माह चार्ज करते हैं। 2015 में इसका कुल रेवेन्यू करें 36.90 करोड़ रुपए था।

No comments:

Post a Comment