गुजरात का मशहूर ''लौकी मुठिया'' कैसे बनाएं : Steamed Bottle Gourd Dumplings

लौकी मुठिया (Dudhi Na Muthia) Steamed Bottle Gourd Dumplings 


लौकी की मुठिया (Dudhi Na Muthia) स्वादिष्ट और पौष्टिक गुजराती डिश है। सुबह या शाम के नाश्ते के लिए उत्तम है।

4 से 6 लोगों के लिये

मुठिया बनाने की सामग्रीयाँ:
लौकी - 2 कप (कद्दूकस की हुई)
गेहूं का आटा - 125 ग्राम
सूजी - 3-4 कप
बेसन - 3-4 कप
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1.5-2 इंच लम्बा कटा हुआ
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
धनियां पाउडर - 1/4 चम्मच
तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
चीनी - 2 चम्मच (यदि आप चाहें)
खाने वाला सोडा - आधा चम्मच
हरा धनियां - बारीक कटा हुआ

मुठिया बनाने की विधि:
कद्दूकस की हुई लौकी से पानी निचोड़ कर अलग रख लीजिये। यदि आटा लगाते समय पानी की आवश्यकता हो तो लौकी से निकला पानी को मिलाने के काम में ले सकते हैं। 
हरी मिर्च - धोइये और बारीक काट लीजिये। अदरक को पीस कर रख लीजिये।
किसी एक बर्तन में आटा, सूजी और बेसन को चाल (छान) कर निकाल लीजिये, कद्दूकस की गई लौकी और दी गई सारी सामग्री मिला कर चपाती के आटे जैसा मुलायम आटा गूथ लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब लौकी से निकला हुआ पानी डालकर मिलाइये। गुथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये। जैसे रोटी बनाने के लिए छोड़ देते हैं।

हाथ पर रिफाइन तेल लगाकर आटे से थोड़ा-थोड़ा आटा तोड़िये और बेलनाकार मुठिया (लोई) बनाइये, सारे आटे से इसी प्रकार की सारी मुठिया बनाकर तैयार कर लीजिये।

अब मुठिया को पकाना है। 
आप इन मुठिया को मोमोज बनाने के बर्तन में या इडली स्टैन्ड में या फिर किसी भी बर्तन में पानी भरकर,  स्टैन्ड रखकर, छलनी में मुठिया रख कर, पानी के बर्तन को ढककर, भाप से पका सकते हैं। लौकी की मुठिया को भाप में लगभग 25 से 30 मिनिट तक पका लीजिये। (मुठिया पक गये है या नहीं, आप मुठिया के अन्दर चाकू या किसी लकड़ी को उसके अंदर डाल कर देख लीजिये, यदि चाकू से आटा नहीं चिपकता तो मुठिया पक गये हैं)। पक जाने पर स्टोव बन्द कर दीजिये।
लौकी की मुठिया थोड़ी ठंडी होने पर आधा इंच मोटे टुकड़े में काट लीजिये। 
अब इन टुकड़ों को तड़का लगाना है।

तड़का बनाने के लिए सामग्रियाँ:
तेल - 2 बड़ा चम्मच
जीरा - 1 चम्मच
सरसों (साबुत) - 1 चम्मच
तिल - 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ता - 10-12 पीस
हींग - 2-3 चुटकी
नमक - 1/4 चम्मच
नीबू - 1 या आधा चम्मच अमचूर पाउडर
हरा धनियां - बारीक कटा हुआ

तड़का बनाने की विधि:
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, राई, तिल, करी पत्ता और हींग डाल दीजिये, जीरा राई का छोंका दीजिये। छोंक देने के बाद, कटे हुये मुठिया डालिये, नमक, नीबू का रस और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, और 5 से 6 मिनिट तक चला कर भूनिये।

लौकी की मुठिया तैयार है।
गरमा-गरम लौकी की मुठिया, हरे धनिये या पोदीना की चटनी के साथ खाइये।

No comments:

Post a Comment