सही पॉलिसी के चुनाव के लिए ऑनलाइन माध्यम

सही पॉलिसी के चुनाव के लिए ऑनलाइन माध्यम


कंपनी : ईजीपॉलिसी
संस्थापक : नीरज अग्रवाल, आलोक भटनागर और दिव्यांशु त्रिपाठी
औचित्य : ग्राहकों को इंश्योरेंस के लिए सही पॉलिसीज की जानकारी टेली सेल्स लेयर द्वारा देना। 


इंश्योरेंस ब्रोकर्स के परिवार से ताल्लुक रखने वाले नीरज इंश्योरेंस को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ना चाहते थे। उन्होंने इंग्लैंड जाकर वेब एग्रीगेटर्स के जरिए इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन सीखी। 2010 में उनकी मुलाकात आलोक और दिव्यांशु से हुई। इसी समय इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नए प्रावधानों से, एजेंसी मॉडल का महत्व कम होने लगा और तीनों ने ऑनलाइन इंश्योरेंस में उतरने का फैसला किया। एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में काम करने वाले आलोक का इंश्योरेंस ही जुड़ने का फैसला रोचक था। उन्होंने 15 साल बाद जब अपनी पॉलिसी सरेंडर की तो उन्हें निगेटिव रिटर्न मिला। उन्हें लगा कि दूसरे लोग भी कम जानकारी के चलते गलत पॉलिसी चुनते हैं। उन्होंने 2011 में ईजीपॉलिसी की शुरुआत की। शुरुआती का दौर बेहद मुश्किलों भरा रहा। उस समय अधिकांश लोग ऑनलाइन इंश्योरेंस नहीं जानते थे। उन्होंने पोर्टल पर टेली सेल्स लेयर लगाया। जिसके जरिए हर विजिटर को शुरुआत में ही फायदे और नुकसान के बारे में बताया जाता है। पोर्टल पर पॉलिसीज की जानकारी होती है, ग्राहक उनकी तुलना कर सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा पॉलिसी खरीदने के अनुभव को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित किया। लाइफ और नॉन लाइफ केटेगरी में कई विकल्प उपलब्ध कराया। ग्राहक केंद्रित रणनीति के कारण पोर्टल पिछले साल में 600 फिसदी से ज्यादा बढ़ा है। शुरुआत के 4 वर्षों में उन्होंने पोर्टल के लिए कोई फंडिंग नहीं ली। 2016 में पहली फंडिंग में उन्हें करीब 60 करोड रुपए मिले। इसका इस्तेमाल टियर 2 और 3 शहरों में होटल के विस्तार के लिए हो रहा है। 2015 में पोर्टल का सलाना न्यू बिजनेस प्रीमियम 15 करोड रुपए था, इस साल के अंत तक इसके 40 करोड़ पहुंचने का लक्ष्य है।

No comments:

Post a Comment